छत्तीसगढ़

छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत

Nil dhankar
6 July 2026 1:13 PM IST
छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत
x
छग

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई के बाद छत साफ कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ घर के पास से गुजर रहे सर्विस तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गया। सिम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है, दिपेश लोहे का सामान लेकर छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान वह सर्विस तार के संपर्क में आ गया। अरपा परिक्षेत्र यादव समाज के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दिपेश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और हाल ही में उसे गांव समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story