छत्तीसगढ़

इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू के साथ बदमाश युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
10 Oct 2025 5:20 PM IST
इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू के साथ बदमाश युवक गिरफ्तार
x

धमतरी। इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू के साथ बदमाश युवक गिरफ्तार हो गया है,पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए एवं अपराध नियंत्रण एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धमतरी शहर में एवं थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली धमतरी की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहाँ एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम प्रदीप बंजारे पिता महेश बंजारे उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, जैतखाम के पास धमतरी बताया।

गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने वाला पाया गया। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तथा उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पूर्व में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2020 धारा 294, 336, 506, 34 भा.दं.वि. के तहत अपराध दर्ज है।

Next Story
null