छत्तीसगढ़

रेलवे पुल के नीचे महिला की लाश मिली

Nilmani Pal
26 July 2025 9:39 AM IST
रेलवे पुल के नीचे महिला की लाश मिली
x
छग

राजनांदगांव. शहर के नवागांव वार्ड से पेंड्री मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में रेलवे के बोगदा पुल के नीचे नाले में एक महिला की लाश मिली है. महिला की मौत किस वजह से हुई है, इसका खुलासा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा. फिलहाल, पुलिस शव को पोस्ट मार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है.

पुलिस के अनुसार, नवागांव वार्ड के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय गायत्री यादव पति सुरेश यादव की लाश नाला में मिली है. मृत महिला पति के अलग होकर अपने दो बच्चों के साथ बीड़ी श्रमिक कॉलोनी में रहती थी. हरेली त्योहार के दिन गुरुवार को महिला नवागांव में ही स्थित अपने मायका गई थी. रात में महिला वापस घर नहीं लौटी.

इस दौरान उसके बच्चे उसे नाना के घर में होने पर खोजबीन नहीं किए. शुक्रवार की सुबह महिला की लाश नाला में मिली. मृतक महिला नाला की ओर किस वजह से गई थी और उसकी मौत कैसे हुई. इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस को मौत के कारणों की जानकारी लेने पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

Next Story
null