छत्तीसगढ़

बाथरूम गई महिला के साथ खेत में रेप, अब सलाखों में दरिंदा

Nil dhankar
31 Aug 2025 3:07 PM IST
बाथरूम गई महिला के साथ खेत में रेप, अब सलाखों में दरिंदा
x
छग

बलरामपुर। जिले के कुसमी पुलिस की टीम ने महिला से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 28 अगस्त की रात महिला अपने घर से बाहर बाथरूम के लिए निकली थी, तभी वहां खड़ा आरोपी जबरदस्ती पकड़ कर उसे अपने साथ एक खेत में ले गया और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी इसके बाद भी लगातार पीड़िता से गाली गलौज करता था और धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बुधन है और उसी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है और महिला के ऊपर लगातार वह गलत नियत रखता था। 28 अगस्त की रात को उसने मौका देखकर महिला का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती ले गया और फिर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Next Story
null