
धमतरी। महिला महुआ शराब के साथ गिरफ्तार हुई है, मगरलोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जामली निवासी एक महिला द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब संग्रह कर बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
जांच में आरोपिया जागृती मसीह पति अरुण कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी जामली, थाना मगरलोड के घर की बाड़ी में बिना किसी वैध दस्तावेज के रखी गई 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5,250/- रूपये है, बरामद की गई। उक्त आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना मगरलोड से प्रआर.दीनू मारकंडे,आर.प्रफुल्ल रात्रे,कुनाल साहू,म.आर. त्रिवेणी ध्रुव,सैनिक खोमन गायकवाड़,धरम निषाद का विशेष योगदान रहा।
आरोपी का नाम
जागृती मसीह पति अरुण कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी जामली, थाना मगरलोड,जिला-धमतरी (छ.ग.)





