छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला को बंधक बनाकर किया रेप, स्वर्णभूमि निवासी युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
10 March 2026 2:31 PM IST
रायपुर में महिला को बंधक बनाकर किया रेप, स्वर्णभूमि निवासी युवक गिरफ्तार
x

रायपुर। स्वर्णभूमि निवासी युवक ने महिला को बंधक बनाकर रेप को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम गोपाल गोयल बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी और रेप की धाराओं में केस दर्ज आगे की कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन इलाके का पूरा मामला है।

एक और मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान हंगामा करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। इसके अलावा ट्रैफिक टीआई को धमकी दी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम विकास शुक्ला बताया जा रहा है। वह खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताकर पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवा देने की धमकी दे रहा था। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Next Story
null