छत्तीसगढ़

बिलासपुर में महिला के साथ 7 लाख की ठगी

Nil dhankar
1 Dec 2025 10:35 AM IST
बिलासपुर में महिला के साथ 7 लाख की ठगी
x

बिलासपुर। एक महिला को फोन कर उनका परिचित बनकर एटीएम कार्ड, आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी लेकर 7 लाख 94 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि मिशन हास्पिटल के सामने अकबर चाल निवासी कमलेश टण्डन पत्ति मधुप टण्डन भोपाल में एफसीआई में काम करने के दौरान एचटी चेलानी से जान पहचान थी।

विगत दिनों उनके मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से फोन कर अपने आपको एचटी चेलानी बताते हुए पैसे की मांग की गई। टण्डन ने 3 बार में फोन पे माध्यम से उनके बताए गए बैंक खाते में 2 लाख 94 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया।

उसके बाद मोबाइलधारक ने पैसा लौटाने की बात कहते हुए उनसे एटीएम कार्ड, आधारकार्ड की गोपनीय जानकारी ले ली। उसके बाद उनके बैंक से पैसा ट्रांसफर कर लिया। टण्डन से कुल 7 लाख 94 हजार रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर मोबाइलधारक एचटी चेलानी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story
null