छत्तीसगढ़
तेलीबांधा चौक में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी ठोकर
Nil dhankar
16 May 2025 12:13 PM IST

x
रायपुर। तेलीबांधा चौक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को ठोकर मार दी। यह हादसा थाने के सामने होना बताया जा रहा है, प्रत्यक्षदर्शी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने जनता से रिश्ता को हादसे की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया था।
यह खबर अभी ब्रेक की गई है। खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।
Next Story





