छत्तीसगढ़
रायपुर में अमर शहीद हेमू कालाणी की 83वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Shantanu Roy
21 Jan 2026 7:23 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारत माता के वीर सपूत, अमर शहीद हेमू कालाणी की 83वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) बुधवार 21 जनवरी को राजधानी रायपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे हेमू कालाणी चौक (कचहरी चौक) में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और समाज के प्रमुख लोगों ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अमर शहीद हेमू कालाणी समिति के अध्यक्ष किशोर आहूजा एवं मीडिया प्रभारी भरत पमनानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा देना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति कुलदीप जुनेजा, सच्चिदानंद उपासने, महंत सद्गुरु अनंतपुरी गोस्वामी के सेवादारी नानक भाऊ एवं गोविंद साधवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को नमन करते हुए उनके राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग को याद किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक त्रिलोकचंद चिमनानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला देवी चिमनानी के हाल ही में हुए निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
समिति के अध्यक्ष किशोर आहूजा, संयोजक अनेश बजाज, संरक्षक त्रिलोकचंद चिमनानी, महासचिव प्रेम बिरनानी, कोषाध्यक्ष अमित वलेचा, लक्ष्मण जगवानी एवं मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता भरत पमनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमू कालाणी का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही हेमू कालाणी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में एमआईसी सदस्य अवतार बादल, डॉ. अनामिका सिंह, अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, साईं जल कुमार मसंद, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, ललित जैसिंघ, महेश दरयानी, सतरामदास बजाज, चेतन तारवानी, मुखी मनुमल पृथ्वानी, इंदर डोडवानी सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे।
इसके अलावा सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ललित जैसिंग, समाजसेवी सतरामदास बजाज, नरसा लालवानी, अनिल राघवानी, प्रहलाद खेमानी, भरत रामानी, मुरली शादीजा, मनीष पंजवानी, मोहन होतवानी, ओमप्रकाश पंजवानी, नरेश दासवानी, टीकम नागवानी, देव राज गुरनानी, रितेश वाधवा, अमर लखवानी, संजय जुमनानी, दीपक कुकरेजा, पंकज चिजवानी, राजकुमार सोनी, आकाश पंजवानी, अशोक माखीजा, हरनाम सिंह तलरेजा, सुरेश रोचलानी, वासुदेव जोतवानी, डॉ. एन.डी. गजवानी, राजेश आहूजा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष किशोर आहूजा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन एवं समापन की घोषणा संयोजक अनेश बजाज ने की। संपूर्ण आयोजन देशभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना से ओतप्रोत रहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





