रतनपुर मार्ग में पेड़ गिरा, इसी सड़क से गुजरने वाले थे सचिन पायलट और वरिष्ठ कांग्रेसी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट की "वोट चोर गद्दी छोड़" यात्रा बुधवार को सुबह बिलासपुर पहुंची। यह यात्रा 16 सितंबर को रायगढ़ से शुरू हुई थी, जो कोरबा में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को कटघोरा, पाली और बेलतरा होते हुए रतनपुर की ओर बढ़ी।
रतनपुर पहुंचने से पहले अचानक सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया और पायलट का काफिला दूसरे मार्ग से निकाला गया। उस समय गाड़ी पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव स्वयं चला रहे थे और उनके साथ अगली सीट पर सचिन पायलट बैठे थे। काफिले में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।
बेलतरा में आयोजित कार्यक्रम में दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, उमेश पटेल, मोहन मरकाम, विजय जांगिड़ और देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। यह तीन दिवसीय यात्रा कल 18 सितंबर को दुर्ग जिले के भिलाई में समाप्त होगी।





