छत्तीसगढ़
जन्मदिन के दिन ही दर्दनाक हादसा, ममेरे भाई-बहन स्टाप डेम में डूबे, दोनों की मौत
Shantanu Roy
16 Aug 2025 9:44 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम कटिंदा में शनिवार दोपहर जन्मदिन मनाने आए दो मासूम बच्चों की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। ममेरे भाई-बहन गांव के पास स्थित स्टाप डेम में नहाने गए थे, लेकिन गहरे पानी में डूब जाने से दोनों की मौत हो गई। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में मृतकों की पहचान राहुल दास (13 वर्ष) और संजना दास (12 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर निवासी मनोज दास का बेटा राहुल दास (13) शनिवार को अपने बुआ के घर ग्राम कटिंदा आया हुआ था। राहुल का जन्मदिन भी इसी दिन था। सुबह परिवार ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। दोपहर करीब 3.30 बजे राहुल अपनी बुआ की बेटी संजना दास (12 वर्ष) और अन्य चार बच्चों के साथ खेलने निकला। खेलते-खेलते सभी बच्चे गांव से बाहर स्थित राजा मुड़ा स्टाप डेम पहुंच गए।
गहरे पानी में डूबे बच्चे
बताया गया कि बच्चे डेम में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान राहुल और संजना गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। घबराए बच्चे भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों बच्चों को डेम से बाहर निकाला। इसके बाद डायल-112 वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनपुर ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शाम तक नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम
चिकित्सकों ने बताया कि जब बच्चों को अस्पताल लाया गया, तब तक शाम हो चुकी थी। इसी कारण उसी दिन पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। रविवार को दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे क्रमशः छठवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे।
परिवार में पसरा मातम
गांव और परिवार में गम का माहौल है। राहुल का जन्मदिन मनाने के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह जश्न मातम में बदल गया। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। ग्रामीण भी इस घटना से सदमे में हैं।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने पर लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि दोनों बच्चे खेल-खेल में डेम में नहाने गए थे और गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसरगुजा हादसाSarguja accidentस्टाप डेम डूबने की घटनाstop dam drowningलखनपुर थानाLakanpur policeजन्मदिन हादसाbirthday tragedyराहुल दासRahul Dasसंजना दासSanjana Dasममेरे भाई-बहन मौतcousin brother sister deathसरगुजा समाचारSarguja newsछत्तीसगढ़ दुर्घटनाChhattisgarh accidentग्राम कटिंदा हादसाGram Katinda drowningबच्चों की डूबने से मौतchildren drowning caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





