छत्तीसगढ़

बिल्लू नाम का चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

Nilmani Pal
12 Sept 2025 4:08 PM IST
बिल्लू नाम का चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
x
छग

रायपुर। बिल्लू नाम का चोर बाइक के साथ गिरफ्तार हो गया है, पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 01.09.2025 को शाम को अपनी एक्टीवा डीलक्स वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 0217 को पंडरी क्षेत्रांतर्गत विधानसभा रोड स्थित विज्ञान केन्द्र मोड मोवा पास खडी कर लॉक किया था, थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो उसकी उक्त वाहन खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी एक्टीवा डीलक्स वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 0217 को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 241/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मोवा पंडरी निवासी आकाश चंद्राकर उर्फ बिल्लू को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी आकाश चंद्राकर उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार के उसके कब्जे से चोरी की एक्टीवा डीलक्स वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 0217 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - आकाश चंद्राकर उर्फ बिल्लू पिता छत्रपाल चंद्राकर उम्र 23 साल निवासी मोवा तालाब राम मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।

Next Story
null