छत्तीसगढ़

बाड़ी में खड़ी किशोरी गिरी आकाशीय बिजली, मौत

Nil dhankar
14 Jun 2025 5:03 PM IST
बाड़ी में खड़ी किशोरी गिरी आकाशीय बिजली, मौत
x
छग

कोंडागांव। आकाशीय बिजली गिरने से 17 साल की लड़की और एक बछड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फरसगांव के बंगोली पंचायत के सालेभाट गांव की मोना मरकाम बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज बारिश की एक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। बस्तर में पिछले कुछ दिनों से अटका मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि मानसून प्रदेश में ग्रेजुअली (धीरे-धीरे) आगे बढ़ेगा। पहले एक से 2 जगहों पर बारिश होगी।

इसके बाद बाकी सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में स्ट्राइक करेगा। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती है।


Next Story
null