छत्तीसगढ़
नशा मुक्त मुंगेली की ओर मजबूत कदम, एसपी भोजराम पटेल की “पहल” बनी जन-आंदोलन
Shantanu Roy
7 Jan 2026 7:30 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। नशा मुक्त मुंगेली के संकल्प को साकार करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा शुरू की गई विशेष मुहिम “पहल” अब जिले में एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप लेती जा रही है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ सामाजिक सुधार और जनजागरूकता को केंद्र में रखकर शुरू किया गया यह अभियान अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सक्रिय सहयोग से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचने लगा है। इसी क्रम में बुधवार, 7 जनवरी 2026 को जिला पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में एक विशेष संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी एक मंच पर उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मुंगेली को नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक जिला बनाने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पहल” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष से मुंगेली पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण अंचलों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में विशेष रूप से तीन प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया। पहला, साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ठगी गई राशि को होल्ड कराया जा सकता है। दूसरा, यातायात सुरक्षा को लेकर नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। विशेष रूप से पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बैठाकर यात्रा न करने तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने पर जोर दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने में जागरूकता अभियानों से सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा नशा मुक्ति। अधिकारियों ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बाद करता है और अपराधों की जड़ बनता है। स्कूलों और कॉलेजों में लगातार चल रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एसपी भोजराम पटेल के इस विजन की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आम जनता को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेंगे। जनप्रतिनिधियों और विभाग प्रमुखों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वे हर परिवार को नशे से बचाने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और साइबर ठगी से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में मुंगेली पुलिस अब केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि “पहल” के माध्यम से अपराध की जड़ों पर प्रहार कर रही है। जिला पंचायत में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक चेतना के लिए मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





