छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम
Shantanu Roy
27 Jun 2025 7:00 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुटा गांव में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे में शामिल कार में तोड़फोड़ कर दी और मृतकों के शव को सड़क पर रखकर कवर्धा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Tagsकवर्धा सड़क हादसापंडरिया थानाचक्काजाममुआवजा मांगग्रामीण आक्रोशतेज रफ्तार कारसड़क दुर्घटनाKawardha AccidentPandariya PoliceRoad RageProtestCompensation DemandVillagers ProtestSpeeding CarRoad Blockadeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





