छत्तीसगढ़
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन के लिए जिलेभर में 18 मई को होगी विशेष ग्राम सभा
Shantanu Roy
17 May 2026 8:24 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मई को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विकास भवन नया रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 18 मई 2026 को शाम 4 बजे विशेष ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेश जारी किया है।
ग्राम सभा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, सिविल अपील एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों के पालन और क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(2)(क) के तहत ग्राम सभा में गणपूर्ति के साथ-साथ सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित सरपंच, पंच एवं सचिव की होगी। साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129ख(3) के अनुसार संचालित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं का आयोजन गंभीरता और प्रभावी सहभागिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





