छत्तीसगढ़

सीने में लकड़ी का टुकड़ा घुसा, इलाज के अभाव में तड़पता रहा घायल युवक

Nil dhankar
7 March 2026 8:16 AM IST
सीने में लकड़ी का टुकड़ा घुसा, इलाज के अभाव में तड़पता रहा घायल युवक
x
छग

राजनांदगांव। मोहला थानाक्षेत्र के ग्राम पंडरवानी में बाइक से गिरे चालक सुरेंद्र तारम (27) के सीने में घुसा बांस का दो फीट का टुकड़ा आर-पार हो गया। करीब छह घंटे तक यह टुकड़ा उसके सीने में ही धंसा रहा। मोहला स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल राजनांदगांव भेजा गया। यहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

दर्द के बाद भी घायल स्‍वजनों और ग्रामीणों के साथ स्‍वयं चलते हुए अस्‍पताल आया और घटना की जानकारी दी। प्रत्‍यक्षदशिर्यों ने बताया कि वह बाइक चलाते हुए बांस से बनाए गए बाड़े में गिरा तभी एक टुकड़ा उसके सीने में धंस गया और आर पार निकल आया। यह घटना चार मार्च को होली त्‍यौहार के दरम्‍यान की है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।




Next Story
null