रायपुर के AIIMS हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत

AIIMS अस्पताल में चौथे मरीज़ ने की खुदकुशी
पहला मामला: साल 2025 में राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल (एम्स) में कार्यरत एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉक्टर ए रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।
दूसरा मामला: रायपुर एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक 9 दिसंबर 2021 को अपने घरवालों के साथ यहां इलाज के लिए पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उसे आंत में कैंसर की समस्या थी। वो पेट में होने वाले तेज दर्द से परेशान रहता था। आमानाका थाने में इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
तीसरा मामला: AIIMS अस्पताल में 3 जनवरी 2021 को शुक्रवार-शनिवार की रात सर्जरी विभाग में भर्ती कैंसर के एक मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पांच महीने में एम्स में तीन मरीज बिल्डिंग से कूदकर जान दे चुके हैं। इसमें से पहले दो कोरोना मरीज थे। एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले के ग्राम किरगी निवासी भोजकुमार (23) को पेट दर्द से परेशान होने की वजह से नौ दिसंबर, 2020 को सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उसे कैंसर का रोगी पाया गया। 28 दिसंबर, 2020 को इसका ऑपरेशन किया गया।





