छत्तीसगढ़

गली गली में घूम रहा खूंखार कुत्तों का झुंड, 8 लोगों को काटकर किया घायल

Nil dhankar
9 July 2025 2:46 PM IST
गली गली में घूम रहा खूंखार कुत्तों का झुंड, 8 लोगों को काटकर किया घायल
x
छग

रामानुजगंज। रामानुजगंज शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर के विभिन्न इलाकों में कुत्तों ने 6 मासूम बच्चों समेत कुल 8 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन घटनाओं ने नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुत्तों के झुंड ने सबसे गंभीर हमला उस समय किया जब एक 2 साल का मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। परिजनों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह बच्चे को कुत्तों से बचाया लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में चल रहा है जहां कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

शहर के नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। अभिभावक अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में हिचक रहे हैं। कुछ मोहल्लों में तो लोग अकेले बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।


Next Story
null