छत्तीसगढ़

रायपुर के कुशालपुर में नई पुलिस चौकी खुलेगी

Nilmani Pal
17 Dec 2025 8:19 AM IST
रायपुर के कुशालपुर में नई पुलिस चौकी खुलेगी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से दहल उठी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर पहाड़ी तालाब परिसर में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हुए विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। देखते ही देखते धारदार चाकू निकल आए और तालाब परिसर खून से सन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। युवकों के बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए है, जिसमें युवक सड़क पर गिरते-पड़ते भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ता दिखाई देता है, जबकि तालाब परिसर और सड़क पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते हैं। इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी के सीने में तो किसी के पेट में गहरी चोट आई है, वहीं एक युवक के बाएं हाथ में गंभीर जख्म बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह भी सदल बल मौके पर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भी गंभीरता दिखाई। खुद एसएसपी लाल उमेद सिंह अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी ने कुशालपुर मने एक नई पुलिस चौकी खोलने का ऐलान किया है।

Next Story
null