छत्तीसगढ़
ग्रामीण विकास की नई सौगात: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Shantanu Roy
11 Jan 2026 11:48 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति लगातार मजबूत होती जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों में मजबूत और टिकाऊ सड़क नेटवर्क का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का रविवार को भूमिपूजन किया गया। इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों पर कुल 3 करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत पहला कार्य ग्राम लखनपुर से कान्हाभैरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण का था, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 97 लाख रुपए है। दूसरा सड़क निर्माण कार्य ग्राम रबेली में ग्राम गौरव पथ का है, जिसकी लागत 41 लाख 65 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित और सर्व मौसम में आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि परिवहन और स्थानीय व्यापार में भी सीधे लाभ की संभावना है। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व और चतुर्भुज विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ साबित होंगी और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि ये रोजगार, व्यापार और सामाजिक विकास के नए अवसर भी सृजित करती हैं। कवर्धा विधानसभा में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे: मोतीराम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, प्रकाश चंद्रवंशी, खेमराज साहू, राम सिंह ठाकुर, दिनेश जयसवाल, प्रताप चंद्रवंशी, जनपद सदस्य शैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी (सरपंच लखनपुर), कोमल चंद्रवंशी (सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, लखनपुर), डॉ. पूनाराम सिहवारे, श्रीमती जमुना गणेश चंद्रवंशी (सरपंच कान्हाभैरा), श्रीमती नेहा दिनेश झरिया (सरपंच रबेली), मुनि राम चंद्रवंशी, राजेश साहू, दिलीप चंद्रवंशी, शिवकुमार साहू, भरत चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी और लोकेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। भूमिपूजन के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सड़क समस्या का स्थायी समाधान अब मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास तेज होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा। यह कार्यक्रम कवर्धा विधानसभा में विकास की निरंतर प्रक्रिया का एक और सशक्त उदाहरण है, जो दिखाता है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
Tagsकवर्धाउप मुख्यमंत्री विजय शर्माप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनासड़क निर्माणग्रामीण विकासलखनपुरकान्हाभैरारबेलीग्राम गौरव पथडामरीकरणसड़क नेटवर्कग्रामीण आवागमनशिक्षास्वास्थ्य सेवाएंकृषि परिवहनस्थानीय व्यापारपूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहूजिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहूजनप्रतिनिधिसरपंचविकास कार्यवित्तीय प्रावधानग्रामीण सशक्तिकरणभूमिपूजनप्रशासनकवर्धा विधानसभाविकास परियोजनाग्रामीण जीवन स्तरस्थायी सड़क समाधानरोजगारसामाजिक विकासKawardhaDeputy Chief Minister Vijay SharmaPradhan Mantri Gram Sadak Yojanaroad constructionrural developmentLakhanpurKanhabhairaRabeliGram Gaurav Pathasphaltingroad networkrural transporteducationhealth servicesagriculture transportlocal tradeformer Parliamentary Secretary Dr. Siyaram SahuDistrict Panchayat President Ishwari Sahupublic representativesSarpanchdevelopment workfinancial provisionrural empowermentBhoomi PujanadministrationKawardha Assemblydevelopment projectrural standard of livingpermanent road solutionemploymentsocial developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





