छत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड में चल रहा वर्षो से घोटाले से जुड़ी फाइल गायब करने का नया खेल

Nil dhankar
26 May 2025 11:11 AM IST
हाउसिंग बोर्ड में चल रहा वर्षो से घोटाले से जुड़ी फाइल गायब करने का नया खेल
x
देखें वीडियो

हाउसिंग बोर्ड में हजार करोड़ का तालपुरी घोटाला

ताल पुरी घोटाले, हिमालयन हाइट्स प्रोजेक्ट और अभिलाषा परिसर बिलासपुर से संबंधित फाइलें गायब

इंजीनियर सनी और चपरासी ने मिलकर तत्कालीन जांच अधिकारी बाजवा के कार्यालय का ताला तोड़ा वीडियो में दिखे

गृहनिर्माण मंडल के पारदर्शिता

और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा

मिलीभगत और दस्तावेजी साक्ष्यों को छुपाने या चोरी की साजिश के गंभीर संकेत

हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का ताला तोडक़र महत्वपूर्ण जांच फाइलों की चोरी उजागर होने के बावजूद एफआईआर नहीं

सरकार किसी भी पार्टी की हो भ्रष्ट कांग्रेसी समर्पित अधिकारी अपनी कारस्तानी से चौकाने वाले कारनामें को अंजाम दे रहे

रायपुर (जसेरि)। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड से जुड़े एक बड़े घोटाले की परतें एक बार फिर उधड़ती नजर आ रही हैं। हाउसिंग बोर्ड अपने नित नए-नए कारनामें से हमेशा सुर्खियों बना रहता है। सरकार किसी भी राजनीतिक पार्टी के हो अपनी कारस्तानी से चौकाने वाले कारनामें को अंजाम दे रहा है। राजधानी रायपुर से सामने आया एक पुराना पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यह वीडियो कथित रूप से हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ताला तोडक़र महत्वपूर्ण जांच फाइलों की चोरी को उजागर करता है। बताया जा रहा है कि यह घटना ताल पूरी घोटाले, हिमालयन हाइट्स प्रोजेक्ट और अभिलाषा परिसर बिलासपुर से संबंधित फाइलों की गायब होने से जुड़ी हुई है।

जनता से रिश्ता अखबार ने अपनी शिकायत में पहले ही संपूर्ण दस्तावेज और वीडियो लोकआयोग में शपथ पत्र के साथ जमा कर दिए गए हैं। जिस आधार पर शिकातों को लेकर लोक आयोग गृहनिर्माण मंडल के आयुक्त को व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी किए। लेकिन गृहनिर्माण मंडल में जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण आज तक पिछले 5 सालों में गृहनिर्माण मंडल की ओर से आयुक्त उपस्थित नहीं हुए।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाउसिंग बोर्ड के दो कर्मचारी-एक सब इंजीनियर सनी और एक स्थायी चपरासी मिलकर तत्कालीन जांच अधिकारी बाजवा के बरसों से बंद पड़े कार्यालय का ताला तोड़ते हैं। इसके बाद वे कपड़े के बस्ते में फाइलें समेटते हैं और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड अब सामने आया है, जिसे लोक आयोग में भी प्रस्तुत किया गया है।

ताल पूरी जाँच कमेटी की संपूर्ण रिपोर्ट हिमालयन हाइट्स की जाँच की संपूर्ण रिपोर्ट अभिलाषा परिसर बिलासपुर की जाँच की संपूर्ण रिपोर्ट बाजवा के रूम में सुरक्षित पड़ी थी सब इंजीनियर और चपरासी मिलकर कैसे ताला तोड़ कपड़े के बस्ते में फ़ाइल समेटकर कहाँ ले जा रहे इस वक़्त फ़ाइल हाउसिंग बोर्ड के किसी भी पास नहीं होना बताया जा रहा है फ़ाइल कई गुम होना बताया जा रहा है फ़ाइल अगर चोरी हुई है तो यह पु ता सबूत वीडियो है एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हो रही है और किसके इशारे पर ये सब इंजीनियर सनी और चपरासी मिलकर यह सब कारनामा कर रहे पूरा वीडियो देखे ऑडियो के साथ हाउसिंग बोर्ड में वर्तमान में उपरोक्त फ़ाइल नहीं होना बताया जा रहा है या नहीं मिल रही जिसमें पर स पूर्ण जाँच रिपोर्ट बाजवा तत्कालीन जाँच अधिकारी सभी दस्तावेज़ को अपने रूम में रखी थी उसके रूम को भ्रष्ट अधिकारियों के इसारे पर मैं सन्नी नाम के किसी सब इंजीनियर और चपरासी ने मिलकर और फ़ाइल को कहाँ रखा अगर फ़ाइल गई रखिए अब तक सामने क्यों नहीं है और जो फाइलें नहीं मिल रही है अब तक विभाग चुप क्यों विभाग के कमिश्नर जाँच समिति द्वारा जाँच की गई उसकी स पूर्ण रिपोर्ट ताल पूरी घोटाले की फ़ाइल की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करा रहे

घोटाले से जुड़ा पूरा मामला

यह वीडियो हाउसिंग बोर्ड के भ्रष्ट अधिकारियों के जांच संबंधि रिपोर्ट थी तत्कालीन एमडी पनरिया और अधिकारी हर्ष कुमार जोशी के निर्देशन में चोरी/गायब किए जाने का शक यही दो अधिकारियों पर जाता है। आरोप है कि इन दोनों अधिकारियों के संरक्षण में यह पूरी घटना घटित हुई। इन अधिकारियों पर यह भी आरोप है कि वे ही इन फाइलों को गायब कराने के पीछे हैं, ताकि घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियों और दस्तावेज़ों को मिटाया जा सके। वीडियो की जांच में सारी सच्चाई सामने आईएगी।

वीडियो में जो श स फाइल चुरा रहा है, उसकी पहचान के बाद जांच एजेंसियों के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वह यह पता लगाएं कि फाइलें आखिरकार कहाँ छिपाई गईं या नष्ट की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन फाइलों की चोरी हुई है, वे आज भी हाउसिंग बोर्ड के किसी भी विभाग में उपलब्ध नहीं हैं, और उन्हें गुम घोषित कर दिया गया है।

Next Story
null