छत्तीसगढ़

अग्रसेन चौक में चलती थार में लगी आग, कार जलकर राख

Shantanu Roy
17 Oct 2025 7:35 PM IST
अग्रसेन चौक में चलती थार में लगी आग, कार जलकर राख
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। न्यायधानी में शुक्रवार देर शाम अग्रसेन चौक के पास बड़ा हादसा टल गया। चलते वाहन में अचानक आग लगने से एक थार कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसा शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। हालांकि गाड़ी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, थार वाहन अग्रसेन चौक की ओर जा रही थी तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।



लेकिन तब तक गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। घटना के दौरान चौक पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग लगने के कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।
Tagsबिलासपुरअग्रसेन चौकथार कार में आगचलती गाड़ी में आगकार हादसाबिलासपुर पुलिसफायर ब्रिगेडन्यायधानी बिलासपुरआगजनीसड़क हादसाBilaspurAgrasen ChowkThar car on firefire in a moving vehiclecar accidentBilaspur PoliceFire Brigadejudicial capital Bilaspurarsonroad accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story