छत्तीसगढ़

रामसगरी तालाब के पास चाकू लहरा रहा बदमाश युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
23 Aug 2025 3:58 PM IST
रामसगरी तालाब के पास चाकू लहरा रहा बदमाश युवक गिरफ्तार
x

धमतरी। एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में लगातार गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामसगरी तालाब स्थित साईं मंदिर के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का बटंची चाकू हवा में लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था।

गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 201/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

मो० मस्तकिम पिता अन्दुल जाकिर उम्र – 27 वर्ष निवासी – जिला अस्पताल के पास, रिसाई पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story
null