
x
रायपुर। कुकरी पारा में चाकू लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुकरी पारा बिजली ऑफिस के पास में एक लड़का जो सफेद कलर का फूल शर्ट, पेंट पहना है जो अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ।
मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा।आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक लोहे का धार दार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Next Story





