छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: नशीली दवा के साथ शादी समारोह में घुसा बदमाश, कैश और जेवरात ले उड़ा

Nil dhankar
12 July 2024 1:52 PM IST
Chhattisgarh: नशीली दवा के साथ शादी समारोह में घुसा बदमाश, कैश और जेवरात ले उड़ा
x
छग

कोरबा korba news। जिले में शादी समारोह के दौरान 50 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरात पार हो गए। अज्ञात चोरों ने रात में नशीली दवा का छिड़काव कर दिया। जिससे मेहमान उठ नहीं पाए। दुल्हन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मारपीट कर भाग गए। घटना Manakpur Chowki मानकपुर चौकी क्षेत्र की है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, शारदा विहार स्थित सामुदायिक भवन में सीतामणी निवासी रवि यादव की बहन पूजा यादव की शादी चल रही थी। 10 जुलाई को हल्दी का कार्यक्रम था। हल्दी कार्यक्रम के बाद भवन के अंदर और पंडाल में परिजन-मेहमान सो गए। एक कमरे में सभी मेहमानों के बैग और थैला रखे थे।

दुल्हन पूजा यादव ने बताया कि, बुधवार की रात करीब 2 बजे पूरा परिवार सो रहा था। इस दौरान उसे कुछ आवाज आई। वह कमरे में जाकर देखी, तो एक युवक चेहरा छुपाते हुए भाग रहा था। जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो मुझसे मारपीट की। चीख-पुकार मचाने पर भाग गया। chhattisgarh

Next Story