मनोरंजन

अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित, फैंस परेशान

jantaserishta.com
12 July 2024 1:38 PM IST
अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित, फैंस परेशान
x
नई दिल्ली: अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. अक्षय कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा थिएटर्स में रिलीज हुई है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वो लगातार सरफिरा के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वो डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सारी बातों का ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं.
अक्षय को लेकर आई खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है. 12 जुलाई को अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे. लेकिन कोविड होने के बाद अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे. इससे पहले अक्षय, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जामनगर गए थे. प्री-वेडिंग में उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस भी किया था. अक्षय के पहुंचने के अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में चार चांद लग गए. वहीं अब हर कोई उन्हें अनंत-राधिका की शादी में मिस करने वाला है.
बड़ी बात ये है कि आज भी अक्षय की फिल्म सिरफिरा रिलीज हुई है. सरफिरा एक बायोपिक है, जो जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं को दिखाती है. पहले दिन फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है. अक्षय फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story