छत्तीसगढ़

रत्नाबांधा में चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
9 Sept 2025 11:52 AM IST
रत्नाबांधा में चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में लगातार गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर रत्नाबांधा धमतरी के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का बटंची चाकू हवा में लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था।

गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया गया। इस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 222/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी नाम

तामेश्वर नागरची पिता स्व.दिनेश नागरची उम्र –19 वर्ष निवासी – रत्नाबांधा पी.जी.कॉलेज मोड़ धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी

Next Story
null