छत्तीसगढ़

बीजेपी दफ्तर में आज देर रात तक होगी बैठक

Nil dhankar
21 July 2026 9:39 AM IST
बीजेपी दफ्तर में आज देर रात तक होगी बैठक
x

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. वे मुंबई से दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे. उनके दौरे के साथ ही प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा.

मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी. वहीं बुधवार सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक तथा दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक होगी.

इन बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे. माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

Next Story