छत्तीसगढ़

राजीव भवन में कुछ देर में नए जिला अध्यक्षों की होगी बैठक

Nil dhankar
6 Dec 2025 10:42 AM IST
राजीव भवन में कुछ देर में नए जिला अध्यक्षों की होगी बैठक
x

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बै‌ठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी।

पहला राजनीतिक और संगठनात्मक शिक्षा पर केंद्रित और दूसरा रणनीति, प्रबंधन और तकनीकी कौशल पर। हर दिन 10 से 12 घंटे सघन सत्र चलेंगे। कांग्रेस की रणनीति साफ है। 2028 की तैयारी अभी से शुरू की जाए। पार्टी मान रही है कि भाजपा की मजबूत जमीनी संरचना का मुकाबला तभी किया जा सकता है, जब जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को फिर से चुस्त-दुरुस्त किया जाए।

Next Story
null