
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। नव वर्ष के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक के मार्गदर्शन में 02 जनवरी 2026 को सरगुजा वन मंडल अंतर्गत 300 वन प्रबंधन समितियों (जॉइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान वन एवं वन्यजीव अपराधों में कमी लाने के प्रभावी उपायों, वनाग्नि की रोकथाम, अतिक्रमण पर नियंत्रण एवं वन संपदा के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही मानवदृहाथी संघर्ष प्रबंधन तथा हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों के व्यवहार से संबंधित आवश्यक वैज्ञानिक जानकारी भी साझा की गई। इको-पर्यटन के विकास एवं संरक्षण पर विशेष बल देते हुए स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों, गौण वन उपज के सतत संग्रहण, वन संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरणीय स्वच्छता तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे विषयों को भी प्रमुखता से रखा गया। वन प्रबंधन समितियाँ सहभागी वन प्रबंधन की एक सशक्त कड़ी हैं, जिनके माध्यम से वन संरक्षण, संसाधनों का सतत उपयोग एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलती है, जिससे वन प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं दीर्घकालिक बनाया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





