छत्तीसगढ़

Raipur के कार शोरूम में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
5 July 2024 7:41 PM IST
Raipur के कार शोरूम में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मारुति कार के शोरूम में भीषण आग लग गई है. फिलहाल आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि भवन से धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता है. आग से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार शो रूम के वाहन सर्विसिंग करने वाली जगह की तरफ आग लगी है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

खबर पर अपडेट लगातार जारी है... पूरी जानकारी के लिए देखते रहें jantaserishta.com
Next Story