
रायपुर। खरोरा इलाके में गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार हो गया है, मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस पार्टी एवं सायबर स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार सेन को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रखे हुए पकड़ा गया है।
जिनके कब्जे से मशरूका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12000/- को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर संदेही को बरामद गांजा के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया।
जो कोई कागजात पेश नही करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।





