छत्तीसगढ़
शराब खरीदने के विवाद में चला चाकू, पेट में घोंपकर आरोपी फरार
Nil dhankar
26 May 2025 2:27 PM IST

x
रायपुर क्राइम खबर
रायपुर। राजधानी के तेलघानी नाका सरकारी शराब भट्टी में चाकूबाजी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले शराब लेने के विवाद पर चाकूबाजी हुई है। बता दें कि, माऊ नामक युवक को पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर घायल किया गया।
वहीं, वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं, गंज थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि, राजधानी में बीते दिनों से लगातार चाकूबाजी के मामले सामने आ रहे हैं।
मई महीने में ही नशा करने से मना करने पर युवकों ने चिकन सेंटर के संचालक पर चाक़ू से वार कर दिया था। वहीं, इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Next Story





