छत्तीसगढ़

सिविल लाइन इलाके में चाकू लहराया, बदमाश का वीडियो वायरल

Nil dhankar
19 Oct 2025 9:12 AM IST
सिविल लाइन इलाके में चाकू लहराया, बदमाश का वीडियो वायरल
x

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेहरा कालोनी में एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। गुरु गोविंद सिंह वार्ड नंबर 29 में बेहरा कॉलोनी मैदान के पास एक युवक ने खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की।

वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कुणाल नामक युवक हाथ में चाकू लेकर आसपास के लोगों को धमका रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में गश्त बढ़ाई जाए और नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta .com पर।


Next Story
null