छत्तीसगढ़

लड़की चक्कर में चाकूबाजी, 7 नाबालिग थे वारदात में शामिल

Nil dhankar
24 Jan 2026 3:48 PM IST
लड़की चक्कर में चाकूबाजी, 7 नाबालिग थे वारदात में शामिल
x
छग

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पंप हाउस में नाबालिग पर चाकू से हमला किया गया। उसे बातचीत के बहाने बुलाया गया था, जहां एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले नाबालिग के साथ मारपीट की, फिर एक नाबालिग बदमाश ने चाकू से वार किया।

पंप हाउस में मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। इधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल 7 नाबालिगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर ही बातचीत के बहाने बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मारपीट करने वाले आरोपी आरामशीन इलाके के बताए जा रहे हैं, जबकि घायल नाबालिग पंप हाउस निवासी है। नाबालिग के शरीर पर मारपीट और चाकू के वार से गंभीर जख्म के निशान हैं।


Next Story
null