छत्तीसगढ़

झीरम घाटी के शहीदों की 13वीं बरसी पर DKS अस्पताल में विशाल भंडारा

Nil dhankar
25 May 2026 4:35 PM IST
झीरम घाटी के शहीदों की 13वीं बरसी पर DKS अस्पताल में विशाल भंडारा
x

रायपुर। झीरम घाटी शहादत दिवस की 13वीं बरसी पर 'प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ' द्वारा DKS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों मरीजों व परिजनों को भोजन कराकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

शहीदों की शहादत को सलाम - मोहम्मद सिद्दीक

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा झीरम घाटी की घटना नक्सलियों की कायरता का परिचय है। घटना में शहीद हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं की शहादत को सलाम है। हम सभी शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर देश, प्रदेश व जनता के हित में कार्य करेंगे वहीं शहीदों की कुर्बानी से बस्तर में शांति तो लौटी, पर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अब भी बेनकाब होना बाकी हैं।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि जनता इस राजनीतिक हत्याकांड के मास्टरमाइंड का सच जानना चाहती है। जब तक पूरी साजिश सामने नहीं आती, शहीदों को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस महासचिव कन्हैया अग्रवाल, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष करण जी राज ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सेन ,शहर जिला कांग्रेस महासचिव जावेद नकवी ,महासचिव शाहिद अशरफी , प्रकोष्ठ सचिव राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागदेलवार,शरद गुप्ता,शकर काका,अजय दास सन्नी,तहसीन खान,मनीष दास,शिव पासवान,मोहम्मद इरफान, प्रदुम्न शर्मा,देवेंद्र पवार मुनेश गौतम ,हितेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Next Story