
x
छग
Bijapur. बीजापुर। भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज बीजापुर में एक गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण कर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्णिम जीवन प्रसंगों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे विचार, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को शुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ा। अटल जी की वाणी में ओज, लेखनी में संवेदना तथा निर्णयों में दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से झलकती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई। उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का “सबका साथ, सबका विकास” का विचार आज विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, सुशासन और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है। बीजापुर में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, एसडीएम जागेश्वर कौशल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नुरेटी, नगरपालिका बीजापुर के पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान एवं एसडीएम जागेश्वर कौशल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। श्रेष्ठ कवि के रूप में विख्यात अटल बिहारी वाजपेई जी की कविताओं का भावपूर्ण वाचन एसडीएम जागेश्वर कौशल एवं एपीसी मोहम्मद जाकिर खान द्वारा किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





