छत्तीसगढ़
OPERATION NISCHAY के तहत बड़ी कार्रवाई, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
25 Dec 2025 9:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नववर्ष से पहले राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जप्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में इस अफीम को खपाने की फिराक में था। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खरीदी-बिक्री और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करना है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को 25 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र अंतर्गत पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखकर कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति की पतासाजी की और उसे मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलबाग सिंह पिता स्व. अजीत सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी मकान नंबर 83, पार्थिवी प्रोविन्स, सरोना, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया।
तलाशी में मिली भारी मात्रा में अफीम
पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.075 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। इसके साथ ही प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी अफीम के संबंध में पूछताछ के दौरान पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसके पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। बरामद अफीम और मोबाइल फोन सहित जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 के तहत नारकोटिक एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।
नववर्ष की पार्टियों में खपाने की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिलबाग सिंह नववर्ष के दौरान शहर में आयोजित होने वाली पार्टियों में अफीम को खपाने की योजना बना रहा था। पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह नशीला पदार्थ युवाओं तक पहुंच सकता था, जिससे समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता।
ऑपरेशन निश्चय के तहत लगातार निगरानी
रायपुर पुलिस द्वारा नववर्ष को ध्यान में रखते हुए सूखा नशा (अफीम, गांजा, स्मैक आदि) के व्यवसाय और उपयोग करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को लगातार सूचना संकलन, मुखबिर तैनाती और तकनीकी माध्यमों से नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रायपुर शहर और जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी डी.डी. नगर निरीक्षक रविंद्र यादव, एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, उप निरीक्षक मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक गुरूदयाल सिंह, मार्तण्ड सिंह, आरक्षक हरजीत सिंह तथा थाना डी.डी. नगर से उप निरीक्षक राजेन्द्र गौतम और आरक्षक हेमंत गिलहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।
TagsOPERATION NISCHAYरायपुर पुलिसअफीम बरामदनशा तस्करीडी.डी. नगर थानाएण्टी क्राइम साइबर यूनिटनववर्ष पार्टी नशानारकोटिक एक्टदिलबाग सिंह गिरफ्ताररायपुर क्राइम न्यूजRaipur Policeopium recovereddrug smugglingD.D. Nagar Police StationAnti-Crime Cyber UnitNew Year Party intoxicationNarcotics ActDilbag Singh arrestedRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





