छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग सरगुजा द्वारा दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित
Shantanu Roy
18 May 2026 11:03 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। शिक्षा विभाग सरगुजा द्वारा सत्र 2026-27 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों में आर.एल. मिश्रा प्राचार्य, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य, जय प्रकाश चैबे प्राचार्य, विष्णु प्रसाद पैंकरा प्राचार्य, स्नेहलता सिन्हा प्राचार्य, शशिधर पाण्डेय व्याख्याता, नार सिंह प्रधान पाठक, जय श्रीराम लकड़ा प्रधान पाठक, बजरु कुजूर प्रधान पाठक, तेलेस्फोर खेस्स प्रधान पाठक, अजय श्रीवास्तव प्रधान पाठक, राम भरोष यादव प्रधान पाठक, जोवाकिम केरकेट्टा प्रधान पाठक, धनेश्वरी कुजूर प्रधान पाठक, रामकुमार गुप्ता शिक्षक एवं बैजनाथ बड़ा शिक्षक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए गए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह को भावनात्मक एवं गरिमामयी वातावरण प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों को उनके समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवा निवृत्ति तिथि पर ही सुनिश्चित करते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सफल एवं ससम्मान सेवाकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग हर सम्भव सहयोग हेतु तत्पर रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





