छत्तीसगढ़

सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर, पढ़ लें रेलवे का ये फैसला

Nil dhankar
27 July 2026 5:41 PM IST
सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर, पढ़ लें रेलवे का ये फैसला
x

रायपुर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05-05 फेरों के लिए चलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो सावन के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। वर्तमान में इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें और बिना किसी परेशानी के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएँ।

इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों पर होने से इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधे एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

दिनांक 27 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार उपलब्ध कंफर्म बर्थ इस प्रकार है...

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 01 अगस्त 2026 को एसी-III में 94, स्लीपर में 176, 08 अगस्त 2026 को एसी-III में 126, स्लीपर में 285, 15 अगस्त 2026 को एसी-III में 149, स्लीपर में 390, 22 अगस्त 2026 को एसी-III में 143, स्लीपर में 414, 29 अगस्त 2026 को एसी-III में 154, स्लीपर में 428 सीटें उपलब्ध है |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 02 अगस्त 2026 को एसी-III में 127, स्लीपर में 438, 09 अगस्त 2026 को एसी-III में 117, स्लीपर में 445, 16 अगस्त 2026 को एसी-III में 146, स्लीपर में 478, 23 अगस्त 2026 को एसी-III में 173, स्लीपर में 511, 30 अगस्त 2026 को एसी-III में 171, स्लीपर में 515 सीटें उपलब्ध है |

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए शीघ्र आरक्षण कराकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें और श्रावणी मेले की यात्रा को सुगम एवं आनंददायक बनाएँ।

Next Story