छत्तीसगढ़

पड़ोसी घर बच्ची की हत्या, सनसनीखेज वारदात

Nil dhankar
26 Nov 2025 3:27 PM IST
पड़ोसी घर बच्ची की हत्या, सनसनीखेज वारदात
x
छग

रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आपसी रंजिश में पड़ोसी ने 7 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतिका अपने मामा के घर पर रहती थी. वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी. बुधवार सुबह उसकी लाश मामा के पड़ोसी घर में मिली. पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शॉर्ट पीएम में बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

हत्या मामले में अब पुलिस गंहन जांच में जुट गई है. हत्या में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null