छत्तीसगढ़

रायपुर में घरेलू विवाद होने पर ड्राइवर ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
30 Jun 2026 3:49 PM IST
रायपुर में घरेलू विवाद होने पर ड्राइवर ने किया सुसाइड
x
छग

रायपुर। जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम सिर्वे में 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा घरेलू विवाद और शराब की लत को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिर्वे निवासी 35 वर्षीय मोतीराम वर्मा ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार शाम भी कथित तौर पर शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान टांके लगाने पड़े। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर लौट गई।

सोमवार को मोतीराम अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने पहले यह समझा कि वह शराब के नशे में सो रहा है। लेकिन देर शाम तक कोई हलचल नहीं होने पर दरवाजा खटखटाया गया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से झांककर देखा गया तो वह कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Next Story