छत्तीसगढ़

बहकर आई लाश, रायगढ़ में सनसनी

Nil dhankar
13 July 2025 3:02 PM IST
बहकर आई लाश, रायगढ़ में सनसनी
x
छग

रायगढ़। एक युवक की लाश मांड नदी में मिली है। लाश औंधे मुंह पानी में पड़ा हुआ था। जिसे देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना में दी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतरा रोड पुलिस को सूचना मिली कि बायंट-टायंग के पास मांड नदी में एक युवक का शव पानी में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करते हुए उसे पानी से बाहर निकाला गया। जहां ग्रामीणों से उसके बारे में पूछताछ करने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।

ऐसे में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके माथे के पास पुराना चोट का निशान है और अभी शरीर में नया कोई चोट नहीं है। कोतरा रोड पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक के शिनाख्त के लिए आसपास गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Story
null