छत्तीसगढ़

चर्च से लौट रहे धर्मांतरित परिवार पर हमला, ग्रामीणों ने मारने के लिए दौड़ाया

Nil dhankar
11 Aug 2025 5:04 PM IST
चर्च से लौट रहे धर्मांतरित परिवार पर हमला, ग्रामीणों ने मारने के लिए दौड़ाया
x

कांकेर। जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताज़ा मामला अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव से सामने आया है, जहां चर्च से लौटकर घर आए धर्मांतरित लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया. घटना में कई महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें शांति बाई दर्रो और बिसन्तिन दर्रो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल महिलाओं को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह 8 धर्मांतरित ग्रामीण परिवार चर्च में प्रार्थना करने के बाद अपने घर लौटकर दैनिक काम में जुटे थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें ढूंढ-ढूंढकर हमला किया. पीड़ित हितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी मां शांति बाई दर्रो के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, वहीं बिसन्तिन दर्रो गंभीर रूप से घायल हैं और जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका है.

पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने कहा कि चर्च को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null