छत्तीसगढ़
युवा फेस्ट में ज्ञान, नवाचार और अवसरों का संगम, स्टॉलों पर उमड़ा युवाओं का उत्साह
Shantanu Roy
26 April 2026 9:40 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में लगे विविध स्टॉल और प्रदर्शनी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचकर नई-नई जानकारियां हासिल कर रहे हैं। युवा फेस्ट के महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने स्टॉल के माध्यम से रचनात्मक प्रस्तुतियां दे रहे है। शासकीय महाविद्यालय कंडेल द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों का सजीव चित्रण मॉडल के जरिए किया गया, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। श्री सुखराम नागदेव महाविद्यालय नगरी की छात्राओं ने हर्बल शैंपू आधारित स्टार्टअप की जानकारी देकर स्वरोजगार के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं।
नारायण राव मेघावाले महिला महाविद्यालय की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट तथा “वेस्ट से बेस्ट” की थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें बेकार सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर एवं थल सेना भर्ती से जुड़ी जानकारी और तैयारी के टिप्स देकर युवाओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा उन्नत कृषि उपकरणों, दलहनी-तिलहनी फसलों और धान की उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जबकि उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी द्वारा ड्रिप इरिगेशन तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यशवंत राव मेघावाले महाविद्यालय मगरलोड द्वारा भी देश के ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।
परिवहन विभाग के स्टॉल पर युवाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें तत्काल सुविधा मिल रही है। वहीं प्रथम फाउंडेशन द्वारा हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट सर्विस सहित अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई है। कंडेल महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रेशमी, साक्षी, शिबू, रितु पोमेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें नई चीजें सीखने और अपने करियर को लेकर स्पष्टता मिलती है। खासकर स्टार्टअप और स्किल से जुड़ी जानकारी हमारे लिए बहुत उपयोगी है।” कुल मिलाकर युवा फेस्ट केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार संभावनाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। युवाओं में स्टॉलों के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो लगातार पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों की उपयोगी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





