छत्तीसगढ़

बिना अनुमति के व्यवसायिक भवन बनाया, निगम ने जेसीबी से गिराया

Nil dhankar
8 July 2026 3:27 PM IST
बिना अनुमति के व्यवसायिक भवन बनाया, निगम ने जेसीबी से गिराया
x

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 में सुनील खंडेलवाल द्वारा बिना अनुमति लगभग 1500 वर्गफुट भूमि में जी प्लस 1 में व्यवसायिक भवन का निर्माण करवाए जाने पर स्थल पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस सम्बंधित निर्माणकर्ता को जारी करते हुए स्थल पर नगर निगम जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, उपअभियंता नगर निवेश टिकेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कड़ी कार्रवाई की गयी.




Next Story
null