छत्तीसगढ़

बीमारी से ग्रस्त CISF जवान ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
14 Feb 2026 3:14 PM IST
बीमारी से ग्रस्त CISF जवान ने किया सुसाइड
x
छग

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत CISF आरटीसी में पदस्थ जवान मुकेश सिंह (27 वर्ष) ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव आरटीसी कैंप के भीतर साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक जवान मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवान लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और इसी वजह से मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लैंक पेपर मिला है, जिसमें जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस इसे आत्महत्या से जुड़ा महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। उतई थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान के साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

Next Story
null