छत्तीसगढ़

बाजार में गुम हुआ बच्चा, चंद घंटे के भीतर पुलिस ने ढूंढ निकाला

Nil dhankar
8 March 2026 1:02 PM IST
बाजार में गुम हुआ बच्चा, चंद घंटे के भीतर पुलिस ने ढूंढ निकाला
x

रायपुर। बाजार में गुम हुए बच्चे को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने ढूंढ निकाला है, 07.03.2026 को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बिरगांव बाजार में 06 वर्षीय नाबालिग के परिजनों से बिछड़कर गुमने की सूचना थाना उरला पुलिस को प्राप्त हुई , कि उक्त सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुमशुदा बालक के पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया।

जिसके पश्चात् उरला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा गुमशुदा बालक के संबंध में परिजनो से विस्तृत जानकारी एकत्रित कर नाबालिग को ढूंढने का प्रयास प्रारम्भ किया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग के संबंध प्राप्त जानकारी अनुसार बाजार में पेट्रोलिंग कर नाबालिग बालक सिध्दार्थ सिसोदिया पिता मुकेश सिसोदिया उम्र 06 साल निवासी कैलाश नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर की तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा नाबालिग पुत्र के मिलने पर पुलिस को आभार व्यक्त किया गया है।

Next Story
null