छत्तीसगढ़
बच्चे ने बड़ी अनहोनी को टाला, चलती ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला
Nilmani Pal
6 Dec 2025 9:28 AM IST

x
छग
बलरामपुर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत ट्रैक्टर चालक गाड़ी चलाते हुए सो गया, इस दौरान 9 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह मामला पीएनबी बैंक मार्ग का है। चालक की लापरवाही से कोई भी अनहोनी हो सकती थी। मासूम बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग संभाला। इस घटना का राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक पूरी तरह बेहोश था। व्यस्त चांदो मार्ग पर पुलिस की लापरवाही पर भी लोग सवाल उठा रहे। स्थानीय लोगों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





